England takes lead against Sri Lanka in first test-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 4:40 am
Location
Advertisement

राशिद-स्टोक्स की बदौलत इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ ली बढ़त

khaskhabar.com : शनिवार, 24 नवम्बर 2018 6:25 PM (IST)
राशिद-स्टोक्स की बदौलत इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ ली बढ़त
कोलंबो। लेग स्पिनर आदिल राशिद और दाएं हाथ के मीडियम पेसर बेन स्टोक्स की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड यहां श्रीलंका के खिलाफ जारी सीरीज के तीसरे व अंतिम टेस्ट में बढिय़ा स्थिति में है। शनिवार को टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 65.5 ओवर में 240 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने स्टंप्स के समय तक दूसरी पारी में 4/0 रन बना लिए थे।

अब इंग्लैंड की कुल बढ़त 99 रन की हो गई है। शुरुआती दोनों टेस्ट गंवा चुकी मेजबान टीम के बल्लेबाज इस बार भी संघर्ष करते नजर आए। हालांकि टीम ने एक समय 173 रन में एक ही विकेट गंवाया था, लेकिन दूसरा विकेट गिरते ही वह ट्रैक से उतर गई। राशिद ने 49 रन पर पांच, स्टोक्स ने 30 रन पर तीन और जैक लीच ने 59 रन पर एक विकेट लिया।

दिमुथ करुणारत्ने ने 125 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 83 और धनंजय डिसिल्वा ने 129 गेंदों पर आठ चौकों की सहायता से 73 रन बनाए। कुशल मेंडिस ने 27 और दानुष्का गुणातिलका ने 18 रन का योगदान दिया। एंजेलो मैथ्यूज व विकेटकीपर निरोशन डिकवेला 5-5 रन ही बना सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement