फातुल्ला। इंग्लैंड एकादश ने विकेटकीपर कप्तान जोस बटलर और बाएं हाथ के बल्लेबाज मोईन अली की पारियों के दम पर मंगलवार को यहां के खान साहेब उस्मान अली स्टेडियम में खेले गए अभ्यास मैच में मेजबान बीसीबी सलेक्ट इलेवन को 23 गेंदों पहले चार विकेट से हरा दिया। इंग्लिश टीम तीन वनडे व दो टेस्ट की सीरीज खेलने बांग्लादेश आई है। पहला वनडे सात अक्टूबर को मीरपुर के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।