Dhoni makes a comeback in the nets, practice at JSCA Stadium-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:32 pm
Location
Advertisement

धोनी ने नेट्स में वापसी की, जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास किया

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 नवम्बर 2019 6:13 PM (IST)
धोनी ने नेट्स में वापसी की, जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास किया
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को यहां स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया। धोनी ने इस साल इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए आईसीसी विश्व कप के बाद ब्रेक लिया था और अब ऐसा लग रहा है कि वह क्रिकेट में वापसी का मन बना चुके हैं।

भारत के लिए धोनी आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के सेमीफाइनल में मैदान पर उतरे थे। इसके बाद से चयनकर्ताओं ने 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप का ध्यान में रखते हुए धोनी की जगह युवा ऋषभ पंत को मौका दिया है।

मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद ने पहले ही साफ कर दिया है कि अगले साल होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वे पंत और संजू सैमशन जैसे युवा विकेटकीपर-बल्लेबाजों को मौका देंगे।

धोनी ने भी अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी के मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन यहां नेट्स में अभ्यास करते हुए उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement