Dhoni changed his picture on social media, fans were proud-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:48 am
Location
Advertisement

सोशल मीडिया पर धोनी ने बदली अपनी तस्वीर, प्रशंसकों को हुआ गर्व

khaskhabar.com : शनिवार, 13 अगस्त 2022 12:49 PM (IST)
सोशल मीडिया पर धोनी ने बदली अपनी तस्वीर, प्रशंसकों को हुआ गर्व
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी इस्टाग्राम पर तस्वीर बदली है। इस बदली तस्वीर को देखने के बाद धोनी के प्रशंसकों को सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और इसी के तहत देशवासी सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर भी तिरंगा की तस्वीर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम जुड़ गया है।

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन आजादी के 75 साल के जश्न में शामिल होने के लिए उन्होंने तकरीबन दो साल बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ बदलाव किया है। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइनल तस्वीर बदली है। धोनी ने फोटो और वीडियो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर भारतीय ध्वज को अपनी प्रोफाइल तस्वीर के रूप में लगाया है। इस तस्वीर पर एक खास संदेश भी लिखा है, जिस पर लिखा है भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। खेल जगत में एक विकेटकीपर, कप्तान और फिनिशर के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। धोनी क्रिकेट इतिहास के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां अपने नाम की हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वल्र्ड कप 2007, वनडे वल्र्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीती है।

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा अन्य कई क्रिकेटर्स भी हर घर तिरंगा अभियान में साथ जुड़े हैं। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने घर पर तिरंगा लहराया, साथ ही फैन्स से अपील करते हुए कहा कि 13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement