Dharun Ayyasamy and Dutee Chand clinch gold medal inIndian Grand Prix-2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:23 pm
Location
Advertisement

धरुण अय्यास्वामी और दुती चंद ने इंडियन ग्रांप्री में जीते स्वर्ण

khaskhabar.com : गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019 12:46 PM (IST)
धरुण अय्यास्वामी और दुती चंद ने इंडियन ग्रांप्री में जीते स्वर्ण
नई दिल्ली। बाधा दौड़ धावक धरुण अय्यास्वामी ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 49.94 सेकेंड का समय निकालते हुए इंडियन ग्रांप्री सीरीज-2019 में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने इससे पहले शनिवार को पटियाला में इंडियन ग्रांप्री-1 में 50.05 सेकेंड का समय निकाला था। संतोष कुमार ने 50.77 सेंकेंड का समय लेते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। स्पर्धा का कांस्य पदक रामचंद्रन के नाम रहा, जिन्होंने 50.83 सेकेंड का समय निकाला।

वहीं एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दुती चंद ने 200 मीटर स्पर्धा में 23.30 सेंकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण जीता। इससे दुती को आईएएएफ विश्व रैंकिंग में फायदा होगा। यहां निकाले गए समय के साथ ही दुती ने कतर के दोहा में होने वाली एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ हासिल कर लिया है। स्पर्धा का रजत हरियाणा की अंजली देवी के नाम रहा, जिन्होंने 24.15 सेकेंड का समय निकाला।

सुप्रिया मडल ने 24.48 सेकेंड का समय निकाल कांस्य जीता। एमआर. पूवमा और विस्यम वीके ने 4 गुणा 400 मीटर रिले में क्रमश: स्पर्धा और रजत पदक जीता। पूवमा ने 54.12 सेंकेंड का समय लिया तो वहीं विस्मया ने 54.76 सेकेंड में दूरी तय की। कांस्य पदक 54.74 सेकेंड का समय लेने वाली उत्तर प्रदेश की प्राची के नाम रहा।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement