Davis Cup: India beat Uzbekistan 4-1-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:39 am
Location
Advertisement

डेविस कप : भारत ने उज्बेकिस्तान को 4-1 से हराया

khaskhabar.com : रविवार, 09 अप्रैल 2017 8:46 PM (IST)
डेविस कप : भारत ने उज्बेकिस्तान को 4-1 से हराया
बेंगलुरु। भारत ने डेविस कप एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 सेकेंड राउंड मुकाबले में रविवार को उज्बेकिस्तान को 4-1 से हरा दिया। रविवार को भारत को एक उलट एकल मुकाबले में हार मिली। इसके साथ भारत वल्र्ड ग्रुप प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गया है। भारत को वल्र्ड ग्रुप प्ले ऑफ मैच अपने घर में सितम्बर में खेलना है। रविवार को रामकुमार रामनाथन ने सांजार फेजीव को सीधे सेटों में हराते हुए भारत को 4-0 की बढ़त दिला दी थी लेकिन प्रजनेश गुनेश्वरम को दूसरे उलट एक मुकाबले में हार मिली।

प्रजनेश गुनेश्वरम को उजबेक खिलाड़ी तेमुर इस्मैलोव ने 7-5, 6-3 से हराया। यह मैच 70 मिनट चला। तेमुर ने मैच के बाद कहा, मैं अपनी टीम के लिए जीत चाहता था, फिर चाहे वह एक ही मैच में ही मिली हो। यहां की परिस्थिति काफी मुश्किल हैं। यहां गर्मी है। अपने घरेलू मैदान पर हम 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर खेलते हैं और यहां हमने 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में खेला है। इससे पहले, रामनाथन ने 22 साल के उजबेक खिलाड़ी को लगभग एक घंटे तक चले मुकाबले में 6-3, 6-2 से हराया था।

जीत के बाद रामानाथन ने कहा, मैं आज घबराया हुआ नहीं था। मैंने आज और भी बेहतर प्रदर्शन किया। जिस प्रकार मैं चाहता था, मैंने उसी प्रकार खेला। भारतीय खिलाडिय़ों ने पांच में चार मैच जीत लिए हैं। भारत ने इसके साथ ही वल्र्ड ग्रुप प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी की जोड़ी ने फारुख दुस्तोव और सांजार फेजीव को युगल वर्ग के मुकाबले में शनिवार को 6-2, 6-4, 6-1 से मात दी थी।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement