David Rudisha wants to retain 800 meter race in world athletics championship-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:37 am
Location
Advertisement

विश्व खिताब बचाने को लेकर कृतसंकल्प हैं ये

khaskhabar.com : मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 6:40 PM (IST)
विश्व खिताब बचाने को लेकर कृतसंकल्प हैं ये
नैरोबी। ओलम्पिक और विश्व विजेता डेविड रुडिशा ने अगले साल आयोजित होने वाली लंदन विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। वे इस चैम्पियनशिप में अपना खिताब बचाने उतरेंगे। रुडिशा ने दो साल पहले 800 मीटर का विश्व खिताब जीता था। रियो ओलम्पिक में भी वे इस स्पर्धा का स्वर्ण जीतने में सफल रहे थे। 28 वर्षीय रुडिशा का ध्यान वर्तमान में लंदन विश्व चैम्पियनशिप पर है न कि 2020 टोक्यो ओलम्पिक पर।

रुडिशा ने कहा कि मैंने अपने कोच ब्रो कोल्म के साथ बात की है और योजनाएं बनाई हैं। इस समय हमारा ध्यान लंदन विश्व चैम्पियनशिप पर है। वर्तमान का लक्ष्य अपनी फॉर्म में आना और अपने खिताब को बचाए रखने का है। मैं जीतना चाहता हूं। एथलेटिक्स के दिग्गज खिलाड़ी रुडिशा अमेरिका और यूरोप के दौरे से अपने देश केन्या लौटे हैं।


# रन ठुकवाने के मामले में 5वें स्थान पर हैं एंडरसन, पहले पर भारतीय

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement