Daria Kasatkina beat Ons Jabeur to win Kremlin Cup-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:25 pm
Location
Advertisement

ओनस के ऐतिहासिक सफर पर ब्रेक, कासाटकिना क्रेमलिन कप चैंपियन

khaskhabar.com : रविवार, 21 अक्टूबर 2018 12:29 PM (IST)
ओनस के ऐतिहासिक सफर पर ब्रेक, कासाटकिना क्रेमलिन कप चैंपियन
मास्को। रूस की दारिया कासाटकिना ने शनिवार को ट्यूनिशिया की ओनस जाबेयुर को 2-6, 7-6 (7-4), 6-4 से मात देकर क्रेमलिन कप के महिला एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ रूस की खिलाड़ी ने ओनस के ऐतिसाहिक सफर को भी रोक दिया। ओनस डब्ल्यूटीए फाइनल में पहुंचने वाली अपने देश की पहली महिला खिलाड़ी थीं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रूस की खिलाड़ी को यह खिताबी मुकाबला जीतने में दो घंटे से कुछ ज्यादा का समय लगा। कासाटकिना ने पहला सेट गंवाने के बाद दूसरा सेट टाईब्रेकर में जीता। तीसरे व निर्णायक सेट में उन्हें कड़ी टक्कर मिली, लेकिन ओनस उन्हें चैंपियन बनने से नहीं रोक पाईं।

यह कासाटकिना का कुल दूसरा और घर में पहला डब्ल्यूटीए खिताब है। कासाटकिना की जीत का मतलब है कि वे सिंगापुर में होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स में अर्यना साबालेंका के पहले विकल्प के तौर पर जाएंगी।

स्टॉकहोम ओपन के सेमीफाइनल में इश्नर


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement