D Gukesh becomes second youngest grandmaster in history-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:00 am
Location
Advertisement

दुनिया के दूसरे के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने डी. गुकेश, बोले...

khaskhabar.com : बुधवार, 16 जनवरी 2019 12:47 PM (IST)
दुनिया के दूसरे के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने डी. गुकेश, बोले...
चेन्नई। डी. गुकेश मंगलवार को दुनिया के दूसरे और भारत के सबसे युवा शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। गुकेश ने 12 साल 7 महीने और 17 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। क्लास-7 में पढऩे वाले गुकेश ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में इस पर अपनी खुशी जाहिर की है। वेलाम्मल विद्यालय में पढऩे वाले गुकेश ने कहा कि मैं इस बात से खुश हूं।

2019 में मेरा लक्ष्य अपने रेटिंग अंकों को 2650 तक पहुंचाना है जो अभी 2510 हैं। गुकेश ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में कहा कि मेरे पसंदीदा खिलाड़ी बॉबी फिशर और विश्वनाथन आनंद हैं और मेरी पहली ओपनिंग सफेद मोहरों के साथ खेलते हुए हुई है।

दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर का रिकॉर्ड यूक्रेन के सर्जिय कारजाकिन के नाम है। उन्होंने 12 साल 7 महीने की उम्र में यह कीर्तिमान बनाया। गुकेश के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं। उनके पिता का नाम डी. रजनीकांत है और माता का नाम जे. पद्मा कुमारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement