Cycling : India near to title of asia cup-2018-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 11:36 pm
Location
Advertisement

साइक्लिंग : ट्रैक एशिया कप-2018 के खिताब की ओर अग्रसर भारत

khaskhabar.com : रविवार, 23 सितम्बर 2018 12:29 PM (IST)
साइक्लिंग : ट्रैक एशिया कप-2018 के खिताब की ओर अग्रसर भारत
नई दिल्ली। भारतीय साइक्लिंग टीम ने यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे ट्रैक एशिया कप-2018 के दूसरे दिन शनिवार को अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए एक स्वर्ण, दो रजत पदक अपने नाम किए हैं। पुरुष जूनियर तीन किलोमीटर व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में बिलाल अहमद ने रजत पदक अपने नाम किया है।

उन्होंने तीन मिनट 28.903 सेकेंड की समय सीमा में दूरी पूरी करते हुए रजत अपने गले में डाला। यह उनका ट्रैक एशिया कप में दूसरा पदक है। कजाकिस्तान के डेनिल पेखोतिन ने तीन मिनट 28.273 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साइनका ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

महिलाओं की तीन किलोमीटर इलीट वर्ग में साइनका की ई. चाओबा देवी ने स्वर्ण की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं भारत की नयाना राजेश को मात दी। चाओबा ने स्वर्ण और नयाना ने रजत पदक अपने नाम किया। बांग्लादेश की सुर्बना बर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement