CWG 2018 : Saina Nehwal reaction about gold medal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:14 am
Location
Advertisement

स्वर्ण विजेता सायना नेहवाल ने कहा, अगर मैं हारती हूं तो भारत में...

khaskhabar.com : सोमवार, 16 अप्रैल 2018 2:42 PM (IST)
स्वर्ण विजेता सायना नेहवाल ने कहा, अगर मैं हारती हूं तो भारत में...
नई दिल्ली। अपनी हमवतन और रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु को मात देकर 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने वालीं सायना नेहवाल का कहना है कि वे इस पदक को अपने लंदन ओलम्पिक के कांस्य पदक के पास रखेंगी। वेबसाइट ईएसपीएन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सायना ने कहा कि यह पदक उनके लिए काफी खास है।

इसीलिए, वे इसे खास जगह ही रखेंगी। वल्र्ड नम्बर-12 सायना ने स्वर्ण पदक के लिए खेले गए मुकाबले में उलटफेर करते हुए वल्र्ड नम्बर-3 सिंधु को सीधे गेमों में 21-18, 23-21 से मात देकर जीत हासिल की। सायना का यह राष्ट्रमंडल खेलों का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2010 में राजधानी दिल्ली में हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

सायना ने कहा, अगर मैं हारती हूं तो भारत में 100 सवाल खड़े हो जाते हैं। सायना हार गई। उसे संन्यास ले लेना चाहिए। इस पदक की इसलिए, मेरे लिए काफी खास अहमियत है। मैं इसे ओलम्पिक खेलों के कांस्य पदक के पास रखूंगी। रियो डी जनेरियो में चोटिल होने के कारण यह जीत मेरे लिए भावुकता से भरी हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement