CWG 2018 : India won 66 medals in 9 sports events, know complete detail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:55 am
Location
Advertisement

CWG 2018 : भारत ने 9 खेलों में जीते 66 पदक, जानें : इन्होंने बढ़ाया मान

khaskhabar.com : रविवार, 15 अप्रैल 2018 2:28 PM (IST)
CWG 2018 : भारत ने 9 खेलों में जीते 66 पदक, जानें : इन्होंने बढ़ाया मान
नई दिल्ली। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) का समापन हो गया। इसमें भारत का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। अंतिम दिन भारत के खाते में सात पदक आए। भारत ओवरऑल 66 पदक (26 स्वर्ण, 20 रजत, 20 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया 198 पदक (80 स्वर्ण, 59 रजत, 59 कांस्य) लेकर पहले और इंग्लैंड 136 पदक (45 स्वर्ण, 45 रजत, 46 कांस्य) लेकर दूसरे स्थान पर रहा। कनाडा को चौथा, न्यूजीलैंड को पांचवां, दक्षिण अफ्रीका को छठा, वेल्स को सातवां, स्कॉटलैंड को आठवां, नाइजीरिया को नौवां और साइप्रस को दसवां स्थान मिला। कुल 43 देशों ने पदक जीते। भारत ने 9 खेलों में पदकों पर कब्जा जमाया।

एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) में स्वर्ण, जबकि चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) में सीमा पूनिया ने रजत व नवजीत ढिल्लो ने कांस्य जीता। बैडमिंटन में भारत ने मिश्रित टीम इवेंट व साइना नेहवाल ने महिला एकल वर्ग में स्वर्ण, श्रीकांत किदांबी ने पुरुष एकल, पीवी सिंधु ने महिला एकल और रेंकीरेड्डी सात्विक व चिराग शेट्टी ने पुरुष युगल में रजत और एन. सिक्की रेड्डी व अश्विनी पोनप्पा ने महिला युगल में कांस्य पदक जीता।

मुक्केबाजी में गौरव सौलंकी ने 52 किग्रा., विकास कृष्ण ने 75 किग्रा. और एमसी मैरीकॉम ने 45-48 किग्रा. वर्ग में स्वर्ण, सतीश कुमार ने 91 किग्रा., अमित ने 46-49 किग्रा. व मनीष कौशिक ने 60 किग्रा. में रजत, हुसामुद्दीन मोहम्मद ने 56 किग्रा., मनोज कुमार ने 69 किग्रा. व नमन तंवर ने 91 किग्रा. वर्ग में कांस्य जीता। पैरा पॉवरलिफ्टिंग में सचिन चौधरी ने हैवीवेट कैटेगरी में कांस्य जीता।

निशानेबाजी में जीतू राय ने 10 मीटर एअर पिस्टल, अनिश भानवाल ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल, संजीव राजपूत ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस, मनु भाकेर ने 10 मीटर एअर पिस्टल, हीना सिद्धु ने 25 मीटर पिस्टल, तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल पोजिशंस और श्रेयासी सिंह ने डबल ट्रैप में स्वर्ण, हीना सिद्धु ने 10 मीटर एअर पिस्टल, मेहुली घोष ने 10 मीटर एअर राइफल, अंजुम मुदगल ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस व तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल प्रोन में रजत और ओम मिठारवाल ने 10 मीटर एअर पिस्टल व 50 मीटर पिस्टल, रवि कुमार ने 10 मीटर एअर राइफल, अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप और अपूर्वी चंदेला ने 10 मीटर एअर राइफल में कांस्य पदक जीता।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement