Advertisement
CWG 2018 : भारत हॉकी सहित इन खेलों में रह गया खाली हाथ
नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट में रविवार को संपन्न 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत 66 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यूं तो भारत का प्रदर्शन काबिल ए तारीफ है, लेकिन कुछ खेल ऐसे रहे जिनमें उसे एक पदक भी नसीब नहीं हुआ। इनमें पुरुष और महिला हॉकी टीमों से सबसे ज्यादा उम्मीद थी। हालांकि भारत दोनों ही वर्गों में पदक तक नहीं जीत पाया।
मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम पूल बी में चार मैच में से तीन जीत और एक ड्रा के साथ टॉप पर रही। उसने पाकिस्तान से ड्रा खेलने के बाद वेल्स को 4-3, मलेशिया को 2-1 और इंग्लैंड को 4-3 से हराया। इसके बाद भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 2-3 से और कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। महिला वर्ग में भारत चार मैच में तीन जीत व एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement