CWG 2018 : Coach Pullela Gopichand reaction about badminton team performance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 6:43 pm
Location
Advertisement

CWG 2018 : बैडमिंटन टीम के प्रदर्शन पर ऐसा बोले कोच गोपीचंद

khaskhabar.com : सोमवार, 16 अप्रैल 2018 1:02 PM (IST)
CWG 2018 : बैडमिंटन टीम के प्रदर्शन पर ऐसा बोले कोच गोपीचंद
गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। भारतीय बैडमिंटन टीम के प्रमुख कोच पुलेला गोपीचंद ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय बैडमिंटन खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर संतुष्टि जाहिर की और कहा कि वे गोल्ड कोस्ट में अपने खिलाडिय़ों के खेल से खुश हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत ने इस बार कुल 10 खिलाड़ी (5 महिला और 5 पुरुष) उतारे थे। भारत ने छह पदक जीते।

भारत के लिए सायना नेहवाल ने महिला एकल में स्वर्ण जीता, जबकि मिश्रित टीम स्पर्धा में भी भारत को एक स्वर्ण प्राप्त हुआ। इसके अलावा भारत को तीन रजत भी मिले। पुरुष युगल में सात्विक रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने रजत जीता, जबकि पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत फाइनल में हार गए।

महिला एकल में पीवी सिंधु ने भी रजत जीता, जबकि एन. सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने महिला युगल में कांस्य जीता। गोपीचंद ने कहा कि मुझे लगता है कि सभी टीमों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। यदि आप विभिन्न स्पर्धाओं को देखें तो सभी खिलाडिय़ों ने अपना बढिय़ा प्रदर्शन दिया। सायना, सिंधु और श्रीकांत फाइनल में पहुंचे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement