CWG 2018 (Hockey) : Indian women team lose from Australia in semifinal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:36 am
Location
Advertisement

राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) : ऑस्ट्रेलिया से हारी भारतीय महिला टीम, अब...

khaskhabar.com : गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 6:56 PM (IST)
राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) : ऑस्ट्रेलिया से हारी भारतीय महिला टीम, अब...
गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। भारतीय महिला हॉकी टीम को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें दिन गुरुवार को सेमीफाइनल मैच में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। अंतिम चार मिनट में गोल करने के दो बड़े अवसरों को गंवाने वाली भारतीय टीम स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गई है और अब वह कांस्य पदक के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगी।

भारत ने हालांकि मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया लेकिन एक गोल के अंतर के साथ मेजबान टीम बेहतर साबित हुई और इस तरह भारत के हाथों से 2002 राष्ट्रमंडल खेलों की तरह स्वर्ण जीतने का मौका निकल गया। पहले क्वार्टर से ही दोनों टीमों के बीच गोल के लिए कड़ा संघर्ष देखा गया। दूसरे ही मिनट में वंदना कटारिया ने ऑस्ट्रेलिया के डी-सेक्शन में आकर कप्तान रानी को गेंद पास की, लेकिन रानी का शॉट नेट से बाहर चला गया।

ऑस्ट्रेलिया ने अगले पांच मिनट में एक के बाद एक दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन गोलकीपर सविता ने दोनों ही कोशिशों पर पानी फेर दिया। मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया की गोल की हर कोशिश को भारत के डिफेंस ने नाकाम किया। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत के अगले मिनट में ही ऑस्ट्रेलिया की जेन क्लेक्स्टन ने सीधी गेंद भारतीय टीम के नेट पर मारने के लिए हिट की, लेकिन सविता ने शानदार डाइव मारते हुए अपने पैर से रास्ता रोकते हुए गेंद को नेट तक नहीं पहुंचने दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement