Cristiano Ronaldo becomes no.1 footballer in matter of highest goals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:40 am
Location
Advertisement

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ऐसे बने यूरोप के नंबर एक फुटबॉलर

khaskhabar.com : मंगलवार, 02 मई 2017 12:18 PM (IST)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ऐसे बने यूरोप के नंबर एक फुटबॉलर
मेड्रिड। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर पिछले काफी समय से अपने बेहतरीन खेल से सुर्खियां बटोर रहे हैं। रोनाल्डो के साथ कई रिकॉर्ड जुड़ चुके हैं। इसी कड़ी में रोनाल्डो अब यूरोप की विभिन्न लीगों में सबसे ज्यादा 367 गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने स्पेनिश लीग में रियल मेड्रिड की ओर से वेलेंसिया के खिलाफ गोल दागते हुए अपने 483वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। यह स्पेनिश लीग में रोनाल्डो का 280वां गोल था। रोनाल्डो ने महान अंग्रेज स्ट्राइकर जिम्मी ग्रीव्ज के रिकॉर्ड को तोड़ा। रोनाल्डो छह साल मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेले थे और तब उन्होंने 84 गोल किए।

तीन गोल स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए दागे। रोनाल्डो रियल के भी नंबर एक खिलाड़ी हैं। वे अब रियल के लिए किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता में 400 गोल पूरे करने से सिर्फ चार कदम दूर हैं। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के अर्जेंटीनी स्टार लियोनेल मैसी भी रोनाल्डो से ज्यादा दूर नहीं हैं। उनके खाते में 345 गोल हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement