COVID-19: Former India opener Chetan Chauhan tests positive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:11 am
Location
Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान निकले कोरोना पॉजिटिव

khaskhabar.com : रविवार, 12 जुलाई 2020 6:11 PM (IST)
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान निकले कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान कोरोनवायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार रात को आकाश चोपड़ा और आर.पी. सिंह के ट्वीट से यह जानकारी मिली। चेतन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं। वह योगी सरकार में सैनिक वेलफेयर, होम गार्ड, पीआरडी और सिविल सिक्योरिटी मंत्रालय संभालते हैं।

आकाश ने लिखा, "चेतन चौहान जी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं.. जल्द ही ठीक हो जाइए सर। यह मुश्किल रात.. बिग बी और चेतन जी।"

आर.पी. सिंह ने लिखा, "चेतन चौहान जी के बारे में पता चला। वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं।"

चेतन ने अपने 16 साल के करियर में 179 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 11,143 रन बनाए। चेतन ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले हैं और 2084 रन बनाए। वहीं भारत के लिए उन्होंने सात वनडे मैच भी खेले।

उन्होंने महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ सलामी जोड़ी बनाई, जिसने 3000 से ज्यादा रन बनाए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement