Commonwealth Games-2018 : Indian men hockey team to meet Pakistan on april 7-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 12:38 am
Location
Advertisement

राष्ट्रमंडल खेल-2018 : पाकिस्तान से इस दिन भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम

khaskhabar.com : मंगलवार, 28 नवम्बर 2017 6:04 PM (IST)
राष्ट्रमंडल खेल-2018 : पाकिस्तान से इस दिन भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम
नई दिल्ली। भारत की पुरुष हॉकी टीम को अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पूल-बी में इंग्लैंड, पाकिस्तान, मलेशिया और वेल्स के साथ शामिल किया गया है। अगले साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के गोल कोस्ट क्षेत्र में होगा। इस टूर्नामेंट में भारत की महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और वेल्स के साथ पूल-ए में रखा गया है।

राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी स्पर्धा में पांच अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्रारंभिक दौर में ग्रुप स्तर के मैच खेले जाएंगे, जिसमें एक ग्रुप में शामिल सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके बाद, 12 से 14 अप्रैल तक सेमीफाइनल और फाइनल के मैच खेले जाएंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम अपना पहला मैच पांच अप्रैल को वेल्स के खिलाफ खेलेगी, वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मैच में सात अप्रैल को पूल-बी में पाकिस्तान से भिड़ेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement