Commonwealth Games : Indian hockey teams depart for australia, captain Manpreet Singh says...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:31 pm
Location
Advertisement

‘...लेकिन इस बार हम अपने पदक का रंग बदलना चाहते हैं’

khaskhabar.com : बुधवार, 28 मार्च 2018 6:04 PM (IST)
‘...लेकिन इस बार हम अपने पदक का रंग बदलना चाहते हैं’
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने अगले महीने हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होने से पहले कहा कि टीम इन खेलों में स्वर्ण पदक से कम के बारे में सोच नहीं रही है। भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना हो गईं।

दोनों टीमें भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बेंगलुरू स्थिति केंद्र में अपने-अपने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही थीं। मनप्रीत ने कहा, हम स्वर्ण पदक से कम कुछ नहीं सोच रहे हैं। हम पिछले दो संस्करणों में ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हार गए थे, लेकिन इस बार हम अपने पदक का रंग बदलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, टीम ने काफी तैयारियां की हैं और जरूरी जगहों पर ध्यान देते हुए सुधार किया है। अब यह सिर्फ अपनी रणनीति को सही तरीके से लागू करने की बात है। भारत की पुरुष टीम को पूल-बी में जगह मिली है। इस पूल में भारत के साथ पाकिस्तान, मलेशिया, वेल्स और इंग्लैंड हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement