Commonwealth Games - Sanket Mahadev Sargar of India won the first silver medal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:54 pm
Location
Advertisement

राष्ट्रमंडल खेल - भारत के संकेत महादेव सरगर ने पहला रजत पदक जीता

khaskhabar.com : शनिवार, 30 जुलाई 2022 4:15 PM (IST)
राष्ट्रमंडल खेल - भारत के संकेत महादेव सरगर ने पहला रजत पदक जीता
नई दिल्ली । भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 248 किलोग्राम के साथ भारत के लिए पहला रजत पदक जीता।
इस मौके पर संकेत महादेव सरगर ने कहा कि मैं खुश हूं लेकिन मैं खुद से नाराज भी हूं क्योंकि मुझे स्वर्ण पदक जीतना था और मैंने स्वर्ण पदक के लिए तैयारी भी की थी। मैं 4 साल से स्वर्ण पदक के लिए तैयारी कर रहा था और स्वर्ण पदक एक कदम की दूरी पर था। मुझे इस पदक के मिलने पर खुशी है कि ये देश का पहला पदक है ।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने #CommonwealthGames2022 में पुरुषों के 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए वेटलिफ्टर संकेत सरगर को बधाई दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement