Chinese Taipei GP badminton tournament : Sourabh Verma to start campaign against Lee Zii Jia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:01 pm
Location
Advertisement

चीनी ताइपे ग्रांप्री : जिया के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे सौरभ

khaskhabar.com : मंगलवार, 27 जून 2017 11:54 AM (IST)
चीनी ताइपे ग्रांप्री : जिया के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे सौरभ
ताइपे। महिला वर्ग के बाद इन दिनों पुरुष वर्ग में भी भारतीय बैडमिंटन का सितारा चमक रहा है। रविवार को किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन जीता था। यह उनका लगातार दूसरा सुपर सीरीज खिताब था। बी. साईं प्रणीत और एचएस प्रणॉय भी अपनी छाप छोडऩे में सफल रहे हैं।

अब मंगलवार से शुरू होने जा रहे 2 लाख डॉलर इनामी राशि वाले चीनी ताइपे ग्रांप्री. गोल्ड टूर्नामेंट में भारत के युवा प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा पर नजरें रहेंगी। 24 वर्षीय सौरभ का पहला मैच मलेशिया के ली जी जिया से होगा।

सौरभ के अलावा अंकुर सांगपांग राय, राहुल यादव चिट्टाबोइना, सिरिल वर्मा, हर्षिल दानी, कार्तिकेय गुलशन कुमार और अभिषेक येलेगार भी भारतीय चुनौती पेश करेंगे। अंकुर का सामना क्वालिफिकेशन दौर में मलेशिया के हुआंग दा वेई से होगा, वहीं राहुल की भिडंत स्थानीय खिलाड़ी एन चिया चांग से पहले दौर में होगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement