Advertisement
चीन ओपन : झांग को हरा दूसरे दौर में पहुंचीं सायना नेहवाल
फुझोउ (चीन)। भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने शानदार शुरुआत करते हुए चीन ओपन बैडमिंटन वल्र्ड सुपर सीरीज प्रीमियर के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। महिला एकल वर्ग के पहले दौर में सायना ने बुधवार को अमेरिका की बीवेन झांग को मात दी।
विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त सायना ने 30 मिनट के भीतर 12वीं विश्व वरीयता प्राप्त झांग को 21-12, 21-13 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
रंकीरेड्डी और चिराग की जोड़ी को पांचवीं वरीय चीनी जोड़ी लियु चेंग और झांग नान ने सीधे गेमों में 13-21, 13-21 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। बुधवार को ही रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वालीं पीवी सिंधु भी चुनौती पेश करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement