नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज जारी है। विशाखापट्टनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन चेतेश्वर पुजारा ने जैसे ही तीसरा रन बनाया उनके 3000 रन पूरे हो गए। पुजारा टेस्ट की 67वीं पारी में इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे करने के मामले में पुजारा संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर आ गए हैं। विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन के नाम है। ब्रेडमैन 33 पारियों में ही 3000 रन तक पहुंच गए थे। पुजारा के इस टेस्ट से पहले 39 टेस्ट में 49.95 के औसत और 10 अर्धशतक व नौ शतकों की बदौलत 2997 रन थे। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 206 रन है।
अब हम देखेंगे भारत की ओर से टेस्ट की सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे करने वाले 9 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :- यह भी पढ़े : जानें, सचिन ने एडम गिलक्रिस्ट को कैसे चौंकाया यह भी पढ़े : इस अनचाहे रिकॉर्ड में 10वें स्थान पर आए अश्विन