Advertisement
शतरंज अब मेरी सोच पर हावी नहीं होता : आनंद

50 साल के आनंद ने कहा कि 2019 की तुलना में वह 2020 में कम व्यस्त रहेंगे और अपने खेल तथा बेटे अखिल के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे।
उन्होंने कहा, "अगले साल के लिए, मैं कैलेंडर देखूंगा और तय करूंगा। लगता है कि यह साल मेरे लिए पिछले साल की तुलना में कम व्यस्त रहने वाला है। ओलम्पियाड है लेकिन उसके अलावा कुछ खास नहीं।"
उन्होंने कहा, "मैं बैठ कर तैयार करना चाहता हूं और अपने खेल पर काम करना चाहता हूं। इस साल समय होगा। मैं इस साल अपने घर पर भी ज्यादा समय बिताऊंगा। शतरंज फिर वहीं आ जाता है कि यह अब मेरे विचारों पर हावी नहीं हो पाता।"
पूर्व विश्व चैम्पियन ने कहा, "अखिल से पहले, मैं दिन-दिन भर शतरंज के बारे में सोचता था क्योंकि समय होता है लेकिन अब आपको बुरा लगता है। अगर वह खेलना चाहता होगा तो मैं भी खेलूंगा लेकिन यह नहीं कहूंगा कि मुझे काम है। यह गलत लगता है।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


