Changes in our attitude made difference this season: Fleming-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस सीजन में हमने अपने रवैये में बदलाव किया : फ्लेमिंग

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 4:54 PM (IST)
इस सीजन में हमने अपने रवैये में बदलाव किया : फ्लेमिंग
नई दिल्ली| आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि इस सीजन में उनकी टीम ने अपने रवैये में बदलाव किया है, जिससे उनके प्रदर्शन में फर्क देखने को मिला है। चेन्नई की आईपीएल के पिछले सीजन में आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। लेकिन इस सीजन में टीम ने लगातार पांच मैच जीते हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर है। फ्लेमिंग ने कहा, "यूएई में पिछला सीजन हमारे लिए काफी म़ुश्किल रहा। हमने काफी मैच गंवाए थे। कई चीजें हमारे खिलाफ गई थी और तब हम कुछ खास नहीं कर पाए थे।" उन्होंने कहा, "हम जो कर रहे थे उसके प्रति हमने अपने रवैये में कुछ बदलाव किये और इसके बाद हम सुनिश्चित थे कि इस वर्ष आईपीएल में हम किस शैली की क्रिकेट खेलेंगे।"
- -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement