Advertisement
जब अनुष्का ने विराट के पीटरसन संग लाइव चैट को किया हाइजैक
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ हालिया लाइव वीडियो इंटरेक्शन के दौरान विराट की पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने उन पर रौब जमाते हुए कहा कि 'चलो, डिनर का टाइम हो गया है।' इस पर पीटरसन कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके। कोहली और पीटरसन के इंस्टाग्राम पर क्रिकेट के बारे में लाइव वीडियो चैट ने एक दिलचस्प चर्चा छेड़ दी और प्रशंसकों को यह भी जानने का मौका मिला कि कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बीच वे कैसे समय बिता रहे हैं।
जब दो क्रिकेट स्टार बातों में मशगूल थे, तभी अनुष्का ने जोरदार एंट्री की।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "चलो-चलो डिनर टाइम।"
अनुष्का की टिप्पणी के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए, पीटरसन ने अनुष्का और विराट को टैग करते हुए लिखा, "जब बॉस ने कहा कि समय खत्म हो गया तो समय खत्म हो गया आशा है कि आप सभी को मजा आया होगा? बस दो लोग हैंगआउट कर रहे हैं।"
विराट कोहली और अनुष्का ने हाल ही में कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) राहत कोष में अपनी ओर से सहयोग देने का संकल्प लिया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement