Centurion T-20: The rain-interrupted match. Africa win-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेंचुरियन T20 : बारिश से बाधित मैच में द. अफ्रीका की जीत

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 2:51 PM (IST)
सेंचुरियन T20 : बारिश से बाधित मैच में द. अफ्रीका की जीत
सेंचुरियन। मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर शुक्रवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 19 रनों से हरा दिया। बारिश के कारण यह मैच 10-10 ओवरों का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 10 ओवर में डेविड मिलर की 18 गेंदों में 40 रनों की धुआंधार पारी की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। श्रीलंका 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी और मैच हार गई। श्रीलंका ने टॉस जीत कर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उसके सलामी बल्लेबाज जेजे स्मट्स (13) और हेइनो कुंह (10) 2.4 ओवरों में तेजी से 30 रन जोड़ कर पवेलियन लौट चुके थे। थियुनूस डी ब्राउन (19) ने मिलर के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरना चालू रखा। वह हालांकि सिर्फ 10 गेंद ही खेल पाए और 54 के कुल स्कोर पर आउट हो गए।

[@ जडेजा-अश्विन में से कोई भी बन सकता है नं.1, देखें टॉप-10 गेंदबाज]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement