BPL : Rangpur Riders beat Sylhet Sixers by 4 wickets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:55 am
Location
Advertisement

BPL : गेल हुए फेल, फिर भी रंगपुर ने हासिल किया मुश्किल लक्ष्य

khaskhabar.com : रविवार, 20 जनवरी 2019 2:05 PM (IST)
BPL : गेल हुए फेल, फिर भी रंगपुर ने हासिल किया मुश्किल लक्ष्य
सिलहट। रंगपुर राइडर्स ने यहां बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के मुकाबले में सिलहट सिक्सर्स को 3 गेंद पहले 4 विकेट से हरा दिया। रंगपुर के सामने 195 रन का मुश्किल लक्ष्य था। हालांकि स्टार ओपनर क्रिस गेल खाता भी नहीं खोल सके, लेकिन अन्य बल्लेबाजों के सामूहिक प्रयास से टीम जीतने में सफल रही।

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रिली रोसोऊ ने 61 (35 गेंद, 9 चौके, 2 छक्के) व एबी डिविलियर्स ने 34 रन (21 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) बनाए। एलेक्स हेल्स ने 33, नाहिदुल इस्लाम ने 19, फरहाद रेजा ने नाबाद 18 और विकेटकीपर मोहम्मद मिथुन ने 14 रन का योगदान दिया। तस्किन अहमद ने चार विकेट चटकाए।

इससे पहले सिलहट सिक्सर्स ने चार विकेट पर 194 रन बनाए। शब्बीर रहमान ने 51 गेंदों पर पांच चौकों व छह छक्कों की मदद से सर्वाधिक 85 रन ठोके। निकोलस पूरण ने नाबाद 47, कप्तान डेविड वार्नर व आतिफ हुसैन ने 19-19 रन की पारी खेली। कप्तान मशरफे मुर्तजा ने 2 विकेट लिए।

चटगांव वाइकिंग्स ने खुलना टाइटंस को हराया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement