Bhakti Sharma of Udaipur selected for Woman of the Year Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:58 am
Location
Advertisement

वूमन ऑफ ईयर अवॉर्ड के लिए चुनी गईं उदयपुर की भक्ति शर्मा

khaskhabar.com : बुधवार, 22 जनवरी 2020 12:44 PM (IST)
वूमन ऑफ ईयर अवॉर्ड के लिए चुनी गईं उदयपुर की भक्ति शर्मा
नई दिल्ली। भारत की जलपरी उदयपुर की 30 वर्षीय तैराक भक्ति शर्मा का अमेरिका की वर्ल्ड ओपन वॉटर स्विम एसोसीएशन द्वारा वूमन ऑफ ईयर अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है। तेंजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचेर अवॉर्ड से सम्मानित भक्ति शर्मा ने 2015 में अंटार्कटिका महासागर में एक डिग्री तापमान के बीच 1.4 मील दूरी 52 मिनट में तय कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया था।

भक्ति ने विश्व के सभी 5 महासागरों में तैरने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

उल्लेखनीय है कि भक्ति ने ढ़ाई साल की उम्र से तैराकी शुरू की थी। उन्हें तालाब, नदी, समुद्र और महासागरों में तैरने की महारत हासिल है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विशिष्ट व्यक्तियों ने समय-समय पर भक्ति शर्मा के तैराकी में उपलब्धियों को सराहा है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement