Best performance of India in ISSF world cup, got 5th place-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 2:10 am
Location
Advertisement

निशानेबाजी विश्व कप : भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, मिला 5वां स्थान

khaskhabar.com : शनिवार, 04 मार्च 2017 12:21 PM (IST)
निशानेबाजी विश्व कप : भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, मिला 5वां स्थान
नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजों ने शुक्रवार को संपन्न हुए आईएसएसएफ विश्व कप में एक स्वर्ण पदक सहित पांच पदक हासिल करते हुए देश को पांचवां स्थान दिलाया। यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुए निशानेबाजी विश्व कप के अखिरी दिन शुक्रवार को अंगद वीर सिंह बाजवा ने अमेरिका की हैली डुन के साथ मिश्रित टीम स्कीट स्पर्धा में ग्रांप्री. कांस्य पदक जीता।

आईएसएसएफ विश्व कप में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रतियोगिता में भारत के लिए पूजा घाटकर ने महिलाओं की एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य, अंकुर मित्तल ने पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत, अमनप्रीत सिंह ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत और दो बार ओलम्पिक खेल चुके जीतू राय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य और 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

हालांकि ग्रांप्री. स्पर्धा में जीता पदक देश की पदक सूची में शामिल नहीं किया जाता। शुक्रवार को हुए एकमात्र श्रेणी के स्पर्धा में हेडेन स्टेवार्ट और तीन बार ओलम्पिक चैम्पियन रह चुकीं और स्कीट स्पर्धा की दिग्गज किंबर्ले रोडे की अमेरिकी जोड़ी ने मिश्रित स्कीट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

[ ईयोन मोर्गन की सर्वकालिक एकादश में दो भारतीय, पर सचिन नहीं]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement