Belgium beat India by 2-0 in four nations invitational hockey tournament-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:39 pm
Location
Advertisement

4-नेशंस इंविटेशनल हॉकी टूर्नामेंट में बेल्जियम से हारा भारत

khaskhabar.com : गुरुवार, 18 जनवरी 2018 5:14 PM (IST)
4-नेशंस इंविटेशनल हॉकी टूर्नामेंट में बेल्जियम से हारा भारत
टौरंगा (न्यूजीलैंड)। भारतीय हॉकी टीम को 4-नेशन्स इन्विटेशनल टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए दूसरे मैच में बेल्जियम से हार का सामना करना पड़ा। ब्लेक पार्क में खेले गए इस मैच में बेल्जियम की टीम ने भारत को 2-0 से मात दी।

एक दिन पहले भारत ने अपने पहले मैच में जापान को 6-0 से शिकस्त दी थी। बेल्जियम ने मैच की शुरुआत अच्छी की और भारतीय टीम के डिफेंस को भेदते हुए आठवें मिनट में सेबेस्टियन डोकीर की और से दागे गए गोल के दम पर 1-0 की बढ़त हासिल की।

भारत को 12वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबर करने का सुनहरा अवसर मिला था। रमनदीप सिंह को पेनाल्टी पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं पाए। दूसरे क्वार्टर में भारत ने बेल्जियम को अच्छी टक्कर दी और इसमें दोनों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement