BCCI chief selector MSK Prasad eying on these wicketkeepers for Rishabh Pant option-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:05 am
Location
Advertisement

पंत के विकल्प के तौर पर इन विकेटकीपरों पर नजर रख रहे हैं मुख्य चयनकर्ता

khaskhabar.com : शनिवार, 21 सितम्बर 2019 1:12 PM (IST)
पंत के विकल्प के तौर पर इन विकेटकीपरों पर नजर रख रहे हैं मुख्य चयनकर्ता
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के. प्रसाद ने कहा है कि वे विकेटकीपर ऋषभ पंत के विकल्प के तौर पर ईशान किशन, संजू सैमसन और अन्य विकेटकीपरों पर निगाहें रखे हुए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेक लेने के बाद से पंत टीम के मुख्य विकेटकीपर के तौर पर खेल रहे हैं लेकिन वे लगातार विफल हो रहे हैं। प्रसाद का हालांकि मानना है कि पंत जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ धैर्य रखने की जरूरत है।

प्रसाद ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि मैंने पहले ही विश्व कप के बाद कहा था कि हम पंत पर नजर रखे हुए हैं। हमें उनके साथ धैर्य रखने की जरूरत है क्योंकि उनके पास काफी प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि हम पंत के वर्कलोड पर भी ध्यान दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement