अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह (71) और हशमातुल्ला शाहिदी (72) ने तीसरे
विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी कर बांग्लादेश को संकट में डाल दिया था।
लेकिन जैसे ही शाकिब अल हसन ने रहमत को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा
मेहमान टीम पूरी तरह बिखर गई और उसके जीत के सपनों पर पानी फिर गया।
रहमत
ने अपनी पारी में 93 गेंदें खेलीं तथा दो चौके एवं तीन छक्के लगाए। वहीं
शाहिदी ने 110 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। इन दोनों की
साझेदारी से पहले अफगानिस्तान को शब्बीर नूरी (9) और मोहम्मद शहजात ने सधी
हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। दोनों इसी स्कोर पर
पवेलियन लौटे।