BAI removes former general secretary Vijay Sinha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:04 am
Location
Advertisement

भारतीय बैडमिंटन संघ ने पूर्व महासचिव सिन्हा को किया बर्खास्त

khaskhabar.com : सोमवार, 06 मार्च 2017 11:24 AM (IST)
भारतीय बैडमिंटन संघ ने पूर्व महासचिव सिन्हा को किया बर्खास्त
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने रविवार को आयोजित वार्षिक आम सभा (एजीएम) की बैठक में सर्वसम्मति से मानद महासचिव विजय सिन्हा को बर्खास्त कर दिया। बीएआई के अनुसार, सिन्हा को बीएआई में किसी भी पद के लिए चुनाव लडऩे, किसी भी पद पर रहने या देश में बैडमिंटन से जुड़े किसी भी संघ में पद हासिल करने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

सिन्हा को यौन उत्पीडऩ, गबन, भाई-भतीजावाद, फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का दोषी पाया गया है और उनके खिलाफ एक स्वतंत्र न्यायिक समिति जांच कर रही है। न्यायिक समिति की सलाह पर लखनऊ पुलिस ने सिन्हा के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। सिन्हा अभी फरार चल रहे हैं। सिन्हा को बर्खास्त करने के बाद वार्षिक आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से अनूप नारंग को शेष कार्यकाल के लिए मानद महासचिव चुन लिया गया।

(IANS)

[ इस रिकॉर्ड में सिर्फ इनसे पीछे रह गए फाफ डु प्लेसिस, ये हैं टॉप 10]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement