Badminton: Saina in semifinals of Indonesia Masters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:17 pm
Location
Advertisement

बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में सायना

khaskhabar.com : शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 5:51 PM (IST)
बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में सायना
जकार्ता। लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता और भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल ने विजयी रथ को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

वल्र्ड नम्बर-9 सायना ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में थाईलैेंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को मात दी।

सायना ने 33 मिनटों तक चले इस मुकाबले में पोर्नपावी को सीधे गेमों में 21-7, 21-18 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया और अंतिम-4 में अपनी जगह बनाई।

थाईलैंड की खिलाड़ी से सायना का सामना चौथी बार हो रहा है। वल्र्ड नम्बर-22 पोर्नपावी के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में सायना ने जीत हासिल की है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement