Advertisement
बैडमिंटन : मेइसनाम और माल्विका बने जूनियर चैंपियन
नई दिल्ली। मणिपुर के मेइसनाम मेइराबा और महाराष्ट्र की माल्विका बंसोड ने रविवार को यहां ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमश : लडक़ों व लड़कियों का खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉप सीड मेइसनाम ने फाइनल में शंकर मुथुसामी को 21-14, 21-10 से हराकर खिताब जीता। मेइसनाम का लडक़ों के वर्ग में यह लगातार चौथा खिताब है। उन्होंने इससे पहले चेन्नई, विजयवाड़ा और बेंगलुरू में यह खिताब जीता था।
लड़कियों में दूसरी सीड माल्विका ने उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट को 21-7, 21-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
लडक़ों के युगल वर्ग में इशान भटनागर और विष्णुवर्धन गौड़ की जोड़ी ने रविकिशन और मानव राज स्मिथ की जोड़ी को 21-12, 21-14 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
लड़कियों के युगल वर्ग में ट्रिशा जॉली और वर्षिनी वीएस की जोड़ी ने दूसरी सीड उत्तराखंड की अदिती भट्ट और गोवा की तनीशा क्रास्टो को 14-21, 25-23, 21-12 से मात दी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement