Advertisement
अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट : आयरलैंड से हारा भारत, उम्मीद खत्म
इपोह (मलेशिया)। दुनिया में छठे नंबर की टीम भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शुक्रवार को 27वें सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामेंट में खेले गए मैच में आयरलैंड के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा। इस मैच में वल्र्ड नम्बर-10 आयरलैंड ने भारतीय टीम को 3-2 से मात दी। इस हार के साथ ही भारत की इस टूर्नामेंट को जीतने की थोड़ी बहुत आस भी खत्म हो गई।
भारतीय टीम ने इस मैच में दमदार शुरुआत की थी। 10वें मिनट में ही टीम ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। इस अवसर को रमनदीप सिंह ने भुनाते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दी। 12वें मिनट में आयरलैंड के गोल करने का मौका मिला, लेकिन भारतीय टीम के डिफेंस ने इसे अंजाम तक नहीं पहुंचने दिया। दूसरे क्वार्टर में आयरलैंड को सफलता हाथ लगी।
24वें मिनट में शेन ओडोनोगहुए ने अपने शॉट को सीधे भारत के गोल पोस्ट तक पहुंचाया और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके दो मिनट बाद अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर से मिले अवसर के गोल में तब्दील कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement