Austrlalia beat South Africa by 7 wickets in third test-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 6:04 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया
एडीलेड। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए रविवार को एडीलेड ओवल में हुए तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से मात दे दी। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के चौथे दिन रविवार को पहले दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 250 रनों पर समेट दी और उसके बाद चौथी पारी में मिले 127 रनों के आसान से लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। डेविड वार्नर (47) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (40) ने उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि सलामी बल्लेबाज और पदार्पण मैच खेल रहे मैट रेनशॉ 34 रन पर नाबाद रहे। पहली पारी में शतकीय पारी खेलने वाले उस्मान ख्वाजा हालांकि खाता भी नहीं खोल सके। पहले ही श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा मैन ऑफ द मैच रहे। क्या विराट कोहली इन 21 बल्लेबाजों की जमात में हो पाएंगे शामिल?

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement