Australian Open : Rafael Nadal and Angelique Kerber enter in next round-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:05 am
Location
Advertisement

ऑस्ट्रेलियन ओपन : राफेल नडाल और एंजेलिक केर्बर अगले दौर में

khaskhabar.com : गुरुवार, 17 जनवरी 2019 12:24 PM (IST)
ऑस्ट्रेलियन ओपन : राफेल नडाल और एंजेलिक केर्बर अगले दौर में
मेलबोर्न। वल्र्ड नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन को मात देकर साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं जर्मनी की एंजेलिक केर्बर और अमेरिका की स्लोने स्टीफंस ने महिला वर्ग में तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। नडाल ने बुधवार को दूसरे दौर के मैच में एब्डेन को 6-3, 6-2, 6-2 से मात दी।

यह मैच एक घंटे 56 मिनट तक चला। तीसरे दौर में नडाल का सामना ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनयोर से होगा जिन्होंने स्विट्जरलैंड के हेनरी लाकसोनेन को 6-4, 6-2, 6-7 (7-9), 4-6, 6-3 से मात दी। महिला एकल वर्ग में पूर्व विजेता केर्बर ने ब्राजील की बीटरिज हदाद माइया को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया। तीसरे दौर में जर्मन खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की किम्बर्ले बिरेली से भिड़ेंगी।

किम्बर्ले ने क्रोएशिया की डोना वेकिक को 6-4, 4-6, 6-1 से मात दे तीसरे दौर में प्रवेश किया है। अमेरिकी की स्टीफंस ने इटली की टिमेए बाबोस को 6-3, 6-1 से हराकर तीसरे दौर में कदम रखा जहां उनका सामना फ्रांस की पेट्रा मार्टिक से होगा। पेट्रा ने चेक गणराज्य की मार्केटा वोनड्रोउसोवा को 6-4, 7-5 से हराया।

शारापोवा का विजयी अभियान जारी


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement