Australia still 120 runs away against South Africa in second test-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूसरा टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया अब भी 120 रन पीछे

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 6:05 PM (IST)
दूसरा टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया अब भी 120 रन पीछे
होबार्ट। ऑस्ट्रेलिया ने बेलेरिवे ओवल मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं। स्टम्प्स तक उस्मान ख्वाजा 56 और कप्तान स्टीवन स्मिथ 18 रन बानकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वह अभी भी दक्षिण अफ्रीका से 120 रन पीछे है। मेहमानों को पहली पारी में 326 रनों पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जोए बन्र्स पारी की चौथी गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ऑस्टेलिया का खाता खुलना भी अभी बाकी था। इसके बाद ख्वाजा ने अपने जैसे ही बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर (45) के साथ मिलकर टीम को संभाला और स्कोर 79 तक पहुंचाया। वार्नर इसी स्कोर पर बोल्ड हो गए। दोनों विकेट काइल अबॉट ने लिए। यह भी पढ़े :रूट, मोईन, स्टोक्स की तिकडी आई टॉप-10 में
यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement