ATP rankings: Andy Murray top spot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:14 pm
Location
Advertisement

एटीपी रैंकिंग : शीर्ष स्थान पर बरकरार मरे

khaskhabar.com : सोमवार, 17 अप्रैल 2017 8:24 PM (IST)
एटीपी रैंकिंग : शीर्ष स्थान पर बरकरार मरे
मेड्रिड। ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी सोमवार को जारी हुई पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। उनके 11,600 अंक हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस सूची में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक 7,905 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा शीर्ष 10 खिलाडिय़ों की सूची में स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका (5,605 अंक) तीसरे और रोजर फेडरर (5,125 अंक) चौथे स्थान पर हैं।

इस सूची में स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल (3,735 अंक) दो स्थान फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं जापान के की निशिकोरी ( 4,310 अंक) ने दो स्थान ऊपर उठते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है।





अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement