ATP Ranking : Kevin Anderson comes on 8th position, Rafael Nadal...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:27 pm
Location
Advertisement

एटीपी रैंकिंग : एंडरसन ने दिमित्रोव से छीना 8वां स्थान, नडाल...

khaskhabar.com : मंगलवार, 09 अक्टूबर 2018 12:35 PM (IST)
एटीपी रैंकिंग : एंडरसन ने दिमित्रोव से छीना 8वां स्थान, नडाल...
मेड्रिड। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को अपदस्थ कर आठवां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं ब्रिटेन के काइल एडमंड दो स्थान चढक़र 14वें स्थान पर आ गए हैं। स्पेन के राफेल नडाल ने अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। शीर्ष-10 में एक बदलाव के अलावा सभी ने अपनी जगह बरकरार रखी हैं।

स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं तो वहीं सर्बिया को नोवाक जोकोविक भी तीसरे स्थान पर कायम हैं। अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। क्रोएशिया के मारिन सिलिक छठे और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम सातवें स्थान पर बने हुए हैं।

10वां स्थान जॉन इश्नेर ने अपने पास ही रखा है। फ्रांस के लुकास पाउइले एक स्थान चढक़र 18वें स्थान पर आ गए हैं। क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक एक स्थान खिसक कर 19वें स्थान पर आ गए हैं।

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हालेप


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement