Asian Hockey Federation named Manpreet Singh 2018 player of the year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:21 am
Location
Advertisement

एशियाई हॉकी महासंघ ने इस भारतीय को चुना साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

khaskhabar.com : रविवार, 24 फ़रवरी 2019 2:02 PM (IST)
एशियाई हॉकी महासंघ ने इस भारतीय को चुना साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
नई दिल्ली। एशियाई हॉकी महासंघ ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को साल 2018 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना है, जबकि स्ट्राइकर लालरेमसियामी साल की उभरती हुई महिला खिलाड़ी चुनी गईं। हॉकी इंडिया (एचआई) ने दोनों खिलाडिय़ों को इस सम्मान के लिए बधाई दी है।

वर्ष 2017 में एसवी सुनील को महासंघ ने साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना था। मनप्रीत सिंह ने पिछले साल दमदार प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ओमान के मस्कट में हुई हीरो चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं हारी और उसे पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

उन्होंने ब्रेदा में हुई एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में भी बड़ा योगदान दिया था। टीम ने उस टूर्नामेंट में रजत पदक जीता था। पिछले साल हुए विश्व कप में भी मनप्रीत ही टीम के कप्तान थे। दूसरी ओर, भारतीय महिला हॉकी टीम की 18 वर्षीय स्ट्राइकर लालरेमसियामी को उभरती हुई महिला खिलाड़ी चुना गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement