Asian Games: Silver and Bronze medals taken by women to India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:24 am
Location
Advertisement

एशियाई खेल (सेलिंग): भारत को महिलाओं ने दिलाया रजत और कांस्य पदक

khaskhabar.com : शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 4:13 PM (IST)
एशियाई खेल (सेलिंग): भारत को महिलाओं ने दिलाया रजत और कांस्य पदक
जकार्ता। श्वेता शेरवेगर और वर्षा गौतम की जोड़़ी ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को महिलाओं की 49-ईआर एफएक्स स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता है। भारतीय खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने 1 ओपन लासेर 4.7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

मिली जानकारी के अनुसार, श्वेता शेरवेगर और वर्षा गौतम की जोड़़ी ने महिलाओं की 49-ईआर एफएक्स स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता ह इस स्पर्धा में श्वेता और वर्षा को दूसरा स्थान हासिल हुआ। इस जीत के बाद इन्होंने कहा कि अब अगला लक्ष्य टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतना है। सिंगापुर की लो रुइ और लिम मिन की टीम ने पहले स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक जीता है। थाईलैंड की कलहान कामोनचानोक और वाईवाई निचपा की टीम को कांस्य पदक हासिल हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement