Asian Games, Swapna Burman gives India 11th Gold-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:32 pm
Location
Advertisement

एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : स्वप्ना बर्मन ने भारत को दिलाया 11 वां गोल्ड

khaskhabar.com : बुधवार, 29 अगस्त 2018 7:28 PM (IST)
एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : स्वप्ना बर्मन ने भारत को दिलाया 11 वां गोल्ड
जकार्ता। 18वें एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत के लिए बहुत अच्छा रहा है। आज भारत के खाते में दो गोल्ड आ गए हैं। पहला गोल्ड 25 साल के अर्पिंदर ने दिलाया। दूसरा गोल्ड स्वप्ना बर्मन ने दिलाया है। स्वप्ना बर्मन ने बुधवार को महिलाओं की हेप्टाथलान स्पर्धा में भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला।


बर्मन ने कुल सात स्पर्धा के बाद 6026 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। स्वप्ना ने 100 मीटर में हीट-2 में 981 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। ऊंची कूद में 1003 अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमाया। गोला फेंक में वह 707 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर रेस में उन्होंने हीट-2 में 790 अंक लिए। लंबी कूद में वह 865 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। भालाफेंक में उन्होंने 872 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। 800 मीटर रेस में वह 808 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

स्वप्न बर्मन ने कहा है कि गोल्ड मेडल जीतकर, मैंने अपने सपनों को हासिल किया है और मेरे कोच की उम्मीदों को पूरा किया है। मैं घायल हो गई थी, लेकिन मैंने अपने प्रियजनों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए बहुत कुछ किया है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement