Asian Games 2018 :Indian boxer Amit Panghal won gold medal in 49 kg. weight category-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:01 pm
Location
Advertisement

एशियाई खेल (मुक्केबाजी) : अमित पंघल ने 49 किग्रा. वर्ग में जीता स्वर्ण

khaskhabar.com : शनिवार, 01 सितम्बर 2018 12:59 PM (IST)
एशियाई खेल (मुक्केबाजी) : अमित पंघल ने 49 किग्रा. वर्ग में जीता स्वर्ण
जकार्ता। भारत के युवा मुक्केबाज 22 साल के अमित पंघल ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में उम्मीदों को पूरा करते हुए पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत जीतने वाले अमित ने खेलों के 14वें दिन शनिवार को रियो ओलम्पिक-2016 के रजत पदक विजेता उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामाटोव को बेहद रोचक और कड़े मुकाबले में 3-2 से मात देकर एशियाई खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।

भारत का यह इन खेलों में कुल 14वां स्वर्ण पदक है। इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या अब 66 हो गई है। भारत ने इतने ही स्वर्ण 2010 में एशियाई खेलों में जीते थे। इसी के साथ भारत का यह एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने के मामले में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो गया है। भारत ने 1951 में दिल्ली में खेले गए एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।

अमित ने सेमीफाइनल में जिस तरह का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी उसके बाद उनसे स्वर्ण की ही उम्मीद थी। अमित ने उम्मीदों को ध्वस्त नहीं किया और सोने का तमगा अपने गले में डाला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement