Asian Games 2018 : Manjit Singh won gold and Jinson Johnson silver in 800 meter race-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:32 pm
Location
Advertisement

एशियाई खेल : 800 मीटर दौड़ में मनजीत ने जीता स्वर्ण, जॉनसन को रजत

khaskhabar.com : मंगलवार, 28 अगस्त 2018 6:31 PM (IST)
एशियाई खेल : 800 मीटर दौड़ में मनजीत ने जीता स्वर्ण, जॉनसन को रजत
जकार्ता। भारत के मनजीत सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, भारत के ही जिनसन जॉनसन ने इस स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

यह भारत का दिन का पहला और कुल नौवां स्वर्ण पदक है। मनजीत ने 1 मिनट 46.15 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं जॉनसन एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय निकाला। 1962 के बाद पहली बार हुआ है कि भारत ने एथलेटिक्स की इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों अपने नाम किए।

कांस्य पदक कतर के अब्दुला अबु बकर के नाम रहा जिन्होंने एक मिनट 46.38 सेकेंड का समय लिया। मनजीत अंतिम 200 मीटर तक पांचवें स्थान पर चल रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने चतुराई से अपनी रफ्तार बढ़ाई और जिनसन तथा अबु को पछाड़ स्वर्ण अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement