Asian Games 2018 : Indian men hockey team beat Sri Lanka to enter in semifinal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:20 pm
Location
Advertisement

एशियाई खेल : श्रीलंका को 20-0 से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

khaskhabar.com : मंगलवार, 28 अगस्त 2018 7:25 PM (IST)
एशियाई खेल : श्रीलंका को 20-0 से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
जकार्ता। भारतीय पुरुष टीम ने 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को अपने आखिरी पूल मैच में श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 20-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अपना 200वां मैच खेल रहे रुपिंदर पाल सिंह और आकाशदीप सिंह ने इस मुकाबले में भारत के लिए हैट्रिक लगाई। भारतीय टीम ने अपने चौथे मैच दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर एक लिहाज से सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। श्रीलंका के खिलाफ उसे सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी।

पहले ही क्वार्टर में श्रीलंका पर आक्रामक हमला करते हुए भारतीय टीम ने पहले ही मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल कर गोल किया और अपना खाता खोला। रुपिंदरपाल ने यह गोल किया। भारतीय टीम को पांचवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। तीसरा गोल नौवें मिनट में आकाशदीप ने किया।

इसके अगले ही मिनट में टीम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार भारतीय टीम इसमें विफल हो गई। आकाशदीप ने अगले ही मिनट में 11वें मिनट में एक और गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। श्रीलंका पूरी तरह से कमजोर नजर आ रही थी और ऐसे में पहले क्वार्टर में वह 0-4 से पिछड़ गई। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गोल करना जारी रखा।

आकाशदीप ने 17वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत के लिए पांचवां गोल किया। भारत के लिए 21वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को भुनाते हुए हरमनप्रीत ने गोल किया और श्रीलंका को 6-0 से पीछे कर दिया। एक बार फिर फॉर्म में आते हुए आकाशदीप ने 22वें मिनट में ही एक और गोल किया। श्रीलंका पर अपना शिकंजा कसते हुए भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में श्रीलंका को 7-0 से पीछे कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement