Asian Games 2018 : Indian men hockey team beat Hong Kong by 26-0-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:19 pm
Location
Advertisement

एशियन गेम्स (हॉकी) : भारत ने हांगकांग को 26-0 से रौंदा, रच दिया इतिहास

khaskhabar.com : बुधवार, 22 अगस्त 2018 2:30 PM (IST)
एशियन गेम्स (हॉकी) : भारत ने हांगकांग को 26-0 से रौंदा, रच दिया इतिहास
जकार्ता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का आज यहां जारी 18वें एशियन गेम्स में धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारत ने हांगकांग के खिलाफ तगड़ा प्रदर्शन करते हुए उसे 26-0 से रौंद दिया। इसके साथ ही भारत ने एक मैच में सर्वाधिक गोल का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले उसने 1932 के ओलंपिक में यह कीर्तिमान स्थापित किया था। तब भारत ने अमेरिका को 25-1 से पीटा था।

भारत की ओर से इस मैच में हरमनप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय व रूपिंदर पाल सिंह ने 4-4 गोल दागे। आकाशदीप सिंह ने 3, मनप्रीत सिंह व वरुण कुमार ने 2-2 और सुनील, विवेक सागर प्रसाद, अमित रोहिदास, चिंगेलसाना सिंह, मनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह व दिलप्रीत सिंह ने 1-1 बार हांगकांग का तख्ता बजाया। भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 17-0 से धोया था।

हांगकांग के खिलाफ भारत ने तेज शुरुआत की और फॉरवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप ने दो मिनट के अंदर ही पहला गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। एक मिनट बाद मनप्रीत ने भारत के लिए दूसरा गोल किया। शानदार शुरुआत के बाद भारत ने तेज हॉकी खेलना जारी रखा और पहले क्वार्टर में चार गोल और किए। रुपिंदर ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो और सुनील एवं विवेक ने एक-एक गोल दागा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement