Asian Games 2018 : Indian hockey team beat Pakistan to win bronze medal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:24 pm
Location
Advertisement

एशियाई खेल (हॉकी) : पाकिस्तान को हरा भारत ने तीसरी बार जीता कांसा

khaskhabar.com : शनिवार, 01 सितम्बर 2018 5:45 PM (IST)
एशियाई खेल (हॉकी) : पाकिस्तान को हरा भारत ने तीसरी बार जीता कांसा
जकार्ता। आकाशदीप सिह और हरमनप्रीत सिंह के गोलों की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 18वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया। चार साल पहले स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में तीसरी बार कांस्य पदक जीता है। सेमीफाइनल में भारत को मलेशिया से और पाकिस्तान को जापान से हार का सामना करना पड़ा था।

इस हार के कारण दोनों टीमों कांस्य पदक के मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ उतरना पड़ा, जहां भारत ने बाजी मारी। भारतीय टीम के लिए आकाशदीप सिंह ने तीसरे और हरमनप्रीत ने 50वें मिनट में गोल दागे। वहीं मोहम्म्द अतीक ने 52वें मिनट में पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल किया।

भारतीय टीम के लिए पहला क्वार्टर शानदार रहा जिसमें वह एक गोल करने और पाकिस्तान के कई हमलों को रोकने में सफल रहा। तीसरे मिनट में एसवी सुनील ने ललित उपाध्याय को और ललित ने आकाशदीप को पास दिया। आकाशदीप ने इस पास को गोल के अंदर पहुंचाकर भारत को मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement